लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता आज लेंगे शपथ

Spread the love

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथग्रहण समारोह लोकभवन में आयोजित किया गया।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की थी, जिसके बाद उनकी नियुक्ति की गई है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जी नरेंद्र शुक्रवार 9 जनवरी 2026 को अपने पद से रिटायर हो गए थे।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का जन्म 9 अक्टूबर 1964 को हुआ, उन्होंने 1987 में उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की, 6 दिसंबर 1987 को उन्होंने अधिवक्ता के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन कराया, वकालत के दौरान उनकी मुख्य रूप से सिविल, संवैधानिक और किराया नियंत्रण से जुड़े जटिल कानूनी मामलों पर विशेषज्ञता रही।