ऑनलाइन पूजा बुकिंग आज से शुरू, जानिए कितना होगा रेट 

Spread the love

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने श्री बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में पूजाओं की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि ऑनलाइन पूजा की बुकिंग badrinath-kedarnath.gov.in पर उपलब्ध होगी।

 

पोर्टल खुलते ही लोगों ने बुकिंग करनी भी शुरू कर दी है। अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं। बदरीनाथ धाम के लिए कुल 32 महाभिषेक और अभिषेक पूजा बुक हुई। वहीं, केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है।

 

ऑनलाइन पूजा बुकिंग में महाअभिषेक पूजा के लिए 4700 का भुगतान करना होगा, रुद्राभिषेक पूजा के लिए 7200 देने होंगे। धामों में सुबह और शाम के समय होने वाली आरती के लिए 200 से ₹500 प्रति व्यक्ति बुकिंग शुल्क लिया जाएगा।

 

इसके साथ ही वेद पाठ, गीता पाठ के लिए 2500 रुपए देने होगे। जबकि षोडशोपचार के लिए 5500 रुपए अष्टोपचार के लिए 950 रुपए निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई श्रद्धालु दोनों धामों में पूरे दिन पूजा करना चाहता है तो उसे 28,600 अदा करने होंगे।