पूर्व क्रिकेटर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर पहुंची। साक्षी धोनी ने यहां पर गंगा की पूजा अर्चना की और गंगा सभा के पदाधिकारी से यहां की महिमा के बारे में भी जाना। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी, उनकी माता, बहन और परिवार के अन्य सदस्य शाम को हरकी पैड़ी पहुंचे। परिवार ने गंगा में डुबकी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर छठ पर्व के अवसर पर विशेष अनुष्ठान संपन्न किया।
दीपावली के मौके पर साक्षी अपने देहरादून स्थित आवास पर आई हुई थीं। रांची लौटने से पहले साक्षी धोनी ने हरिद्वार की हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। वहां मौजूद जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किए। साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। जीवा ने वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार की महिमा के बारे में भी जाना।
गंगा आरती की परंपरा और गंगा सेवा के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर साक्षी धोनी ने कहा कि बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ कई बार हरिद्वार हरकी पैड़ी आई थीं, लेकिन इस बार कई वर्षों बाद यहां आकर अपार शांति का अनुभव हुआ है।
