अब पहाड़ों के सफर होगा आसान, अब महज ढाई हजार में अल्मोड़ा का हवाई सफर

Spread the love

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी और हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए आज से हेली सेवा शुरू होगी है। अब सिर्फ 15 मिनट में पिथौरागढ़ से मुनस्यारी पहुंच सकेंगे। इसके लिए आज से पिथौरागढ़–मुनस्यारी हेली सेवा शुरू हो गई। इसके अलावा हल्द्वानी-अल्मोड़ा के लिए भी हेली सेवा का आगाज हो गया है। इन हेली सेवाओं का शुभारंभ सीएम धामी ने वर्चुअली किया।

डीजीसीए की अनुमति के बाद हैरिटेज एविएशन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मुनस्यारी व अल्मोड़ा के लिए प्रति यात्री 2500 रुपये किराया निर्धारित किया गया। हेरिटेज एविएशन के स्थानीय मैनेजर रविंद्र सिंह के अनुसार गौलापार से बुधवार सुबह 11.50 पर पहली सेवा रवाना होगी। दूसरी दोपहर तीन बजकर दस मिनट में। जबकि अल्मोड़ा से वापसी की उड़ानों का समय 12.50 और चार बजकर दस मिनट तय किया गया है।

पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए यह हेली सेवा सुबह 10:30 बजे और दोपहर 1:50 बजे चलेगी। जबकि, मुनस्यारी से पिथौरागढ़ के लिए यह सेवा सुबह 10:50 बजे और दोपहर 2:10 बजे चलेगी। यह सफर मात्र 15 मिनट में पूरा होगा।यात्रियों को इसके लिए 2500 रुपए किराया देना होगा।

हवाई यात्रा की सुविधा के लिए यात्री आनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले लोगों को कई बार जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ये हवाई यात्रा उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी।