उत्तरकाशी में गंगाजल भरने गईं महिला और युवती नदी के तेज बहाव में बही

Spread the love

उत्तरकाशी से एक बुरी घटना सामने आई है। उत्तरकाशी के नाकुरी में शिव मंदिर के निकट गंगाजल भरने के दौरान एक महिला और एक युवती भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गईं।

सावन के आखिरी सोमवार पर कुंसी गांव निवासी सोनम (20) पुत्री सोबन सिंह और राजेश्वरी (30) पत्नी जगमोहन सिंह नाकुरी के शिव मंदिर के समीप भागीरथी नदी से गंगाजल भर रहीं थीं। इस दौरान अचानक वह दोनों नदी के तेज बहाव में बह गईं।

घटना की जानकारी पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई हैं। टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन दोनों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया।