उत्तराखंड सरकार ने राज्य के मदरसों के पाठ्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल करने की मांग

Spread the love

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सूफियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

 

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने राज्य भर के मदरसों के पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने का फैसला किया है। यह नया पाठ आलिया (इंटरमीडिएट) स्तर तक पढ़ाया जाएगा।

 

मुफ्ती शमून ने बताया कि नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का एक चैप्टर शामिल किया जाएगा। कासमी ने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों की भूमि है और इस फैसले से छात्रों को सेना के पराक्रम की जानकारी मिलेगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी देश की सैन्य उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।उत्तराखंड में 451 मदरसे पंजीकृत हैं, जिनमें करीब 50 हजार छात्र पढ़ते हैं ।