यमुनोत्री हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप यमुना नदी में गिरा, हादसे में तीन लोगों की मौत

Spread the love

यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार सुबह एक पिकअप वाहन चामी बर्नीगाड के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  पिकअप वाहन देहरादून जिले के विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी जा रहा था। पिकअप वाहन संख्या HP 17G 0319 यमुनोत्री हाइवे पर चामी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर यमुना में समा गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।  रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से तीन शवों को बाहर निकाला।

 

पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, परवीन जैन पुत्र चमन लाल उम्र 45 वर्ष, अजय शाह पुत्र बरगीनाथ उम्र 30 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों लोग जीवनगढ़ विकासनगर के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *