बाघ ने बाइक सवार दो युवकों पर किया हमला, इलाके में मचा हड़कंप

Spread the love

नैनीताल: जिम कार्बेट के तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज के अंतर्गत हाथीडगर क्षेत्र में बाघ ने बाइक सवार युवकों पर हमला बोल दिया। पीछे से आ रही बाइकों के समय पर पहुंचने के कारण दोनों युवकों की जान बच गई। लेकिन हमले में दोनों युवक घायल हो गए।

बाघ द्वारा लगातार किए जा रहे हमलो के बाद ग्रामीणों का आक्रोश लगातार वन विभाग के खिलाफ बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह फिर बाघ ने तराई पश्चिमी वन प्रभात के अंतर्गत आम पोखरा रेंज में हाथी डगर स्थित वन चौकी के पास बाइक सवार दो युवकों पर हमला बोलते हुए उन्हें घायल कर दिया।

दोनो युवकों की पहचान चंद्रनगर मालधन निवासी धर्मेश कुमार और जितेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। दोनों युवक ढिकुली के रिजॉर्ट में सिक्योरिटी गार्ड हैं। शुक्रवार को दोनों की रात की ड्यूटी थी। जिसे खत्म कर वो दोनों घर को वापस जा रहे थे। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

घायल धर्मेश और जितेंद्र प्रसाद को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आमपोखरा रेंज के रेंज अधिकार वनकर्मी भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *