यहाँ नहर में पाच शव मिलने से मची हड़कंप

Spread the love

रूड़की में गंगनहर की आसफ नगर झाल से रविवार को एक साथ तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। जबकि एक दिन पहले ही यहीं से दो और शव बरामद किए गए थे। महिला समेत दो शवों की शिनाख्त हो पाई है। शवों का रुड़की सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

इनमें दो शवों की पहचान विमला पत्नी ईश्वर सिंह निवासी इंदिरा विहार और तकी अहमद निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। विमला देवी 27 सितंबर से लापता थी। एक शव 19 वर्षीय तकी अहमद का है जो कि 28 सितबंर को यहां अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। साथियों के साथ गंगा नहर में नहाने के दौरान वह बह गया था। पुलिस बाकी तीन शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रहे है।