उत्तराखंड : यहां प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर गंग नहर में लगाई छलांग

Spread the love

रुड़की में एक प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर गंग नहर में छलांग लगा दी। अचानक दो लोगों के नहर में कूदने से आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास मंगलवार को एक युवक और युवती ने आपस में हाथ बांधकर गंगनहर में छलांग लगा दी जिसके बाद दोनों डूबने लगे। जलवीर और जल पुलिस ने दोनों को नहर से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे। लेकिन दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात का अब तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।