पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करना ही एकमात्र लक्ष्य- पंवार 

Spread the love

दिल्ली/ एनसीआर: हरियाणा सरकार निरंतर पंचायती राज व्यवस्था को अधिक सक्षम, पारदर्शी और जन उत्तरदायी बनाने के लिए सुधार कर रही है। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायतों को पुरस्कृत करने की पहल की गई है।

मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार योजना के तहत उन ग्राम पंचायतों को 5 लाख से 51 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोज़गार, जल संरक्षण, महिला नेतृत्व, कृषि उत्पादकता, डिजिटल संपर्क और टिकाऊ आधारभूत ढांचे जैसे सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।

यह योजना पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित न रखकर, उन्हें नवाचार और विकास की दिशा में प्रेरित करने का उद्देश्य रखती है। हरियाणा का यह प्रयास ग्रामीण विकास को एक नई दिशा देने वाला है।