उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार, निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी, निवासी देहरादून हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी एसएससी की एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल करवा रहे थे।
गिरोह अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों में परीक्षा में पास कराने का लालच देकर 10 लाख रुपये की मांग करता था। एसटीएफ ने परीक्षा केंद्र को सील कर आवश्यक उपकरण कब्जे में ले लिए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश जारी है।
एसटीएफ के अनुसार रिमोट एक्सेस तकनीक से कंप्यूटर कंट्रोल कर प्रश्नपत्र हल करने की साजिश रची गई थी। गिरोह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने को 10 लाख रुपये की मांग की जाती थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। एसटीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
