राजधानी देहरादून में कल नहीं खुलेंगे स्कूल, एक दिन का अवकाश घोषित

Spread the love

राज्य में लगातार जारी बारिश के कारण, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने मंगलवार को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 23.07.2024 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यकम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।