चमोली में बर्फबारी के बीच बचाव अभियान जारी, बर्फ में फंसे 47 मजदूर को सुरक्षित बाहर निकले

Spread the love

शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित माणा में ग्‍लेशियर टूटने से भारी हिमस्‍खलन हो गया था। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से जारी है। इस दौरान 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे, जिनमें से 47 को बचा लिया गया है।  8 लापता लोगों की तलाश जारी है।

 

उत्‍तराखंड के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण कर्फ्यू जैसी स्थित हो गई है। बर्फबारी के चलते कई मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कों पर कई किमी तक बर्फ ही बर्फ पसरी हुई है। जिससे जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पहुंचे। यहां उन्होंने लाए गए घायलों का हालचाल पूछा। जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी से फ़ोन पर बात कर जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *