रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुए,लाखों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Spread the love

रतन टाटा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर कुछ देर पहले राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्ली के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान श्मशान घाट में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।

86 वर्ष के रतन टाटा ने बुधवार देर रात अंतिम सांस ली थी. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। अस्पताल के रतन टाटा के भर्ती होने के बाद से ही उनके लिए दुआओं का दूर शुरू हो गया था।

इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को मुंबई स्थित राष्ट्रीय कला प्रदर्शन केंद्र (एनसीपीए) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां हजारों लोग उद्योगपति को श्रद्धांजलि देने आए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।