तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सात नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा की। आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है।

नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हो सकती हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राजधानी में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए शासन प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। पहले दौर की बैठक हो चुकी है, जबकि तैयारी को लेकर जल्द ही दूसरे दौर की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *