तिब्बती मार्केट के सामने कारोबारी और टेनिस प्लेयर को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर के लाडपुर जंगल और लालतप्पड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर पर लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे बदमाश को नाकेबंदी और सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल से पकड़ा गया। बदमाश ने जंगल से पुलिस पर फायरिंग झोंक दी थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर पर गोली लगने से वो घायल हो गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में अलग-अलग जगहों पर हुए मुठभेड़ के बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। साथ ही कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली गई। बदमाशों का अस्पताल इलाज में कराया जा रहा है और बदमाशों से दो देसी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की गई।
