पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का कल शुभारंभ करेंगे, रूट प्लान और डायवर्जन प्लान ट्रैफिक पुलिस ने किया जारी

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्‍ली-देहरादून ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे का शुभारंभ करने के लिए देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान देहरादून में उनकी जनसभा भी होगी। जसवंत ग्राउंड गढ़ी कैंट में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और मानव श्रृंखला बनाने के मद्देनजर रूट प्लान किया गया, चूंकि ये बहुत बड़ा कार्यक्रम है तो देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट किया है।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने के लिए विशेष रूट तय किए गए हैं,

हरिद्वार/ऋषिकेश/ISBT से आने वाली बसें: रिस्पना पुल – आराघर चौक – दर्शनलाल चौक – घंटाघर – बिंदाल पुल – दून स्कूल – आकाश गंगा तिराहा

चकराता/विकासनगर क्षेत्र से: प्रेमनगर – बल्लूपुर – बिंदाल पुल – दून स्कूल – आकाश गंगा

मसूरी/राजपुर क्षेत्र से: मसूरी डायवर्जन – दिलाराम – हाथीबड़कला – एनेक्सी तिराहा

रायपुर/सहस्त्रधारा रोड से: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग – सर्वे चौक – दिलाराम – हाथीबड़कला

रुड़की/भगवानपुर से: जोगीवाला – रिस्पना – आराघर – सर्वे चौक – दिलाराम

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री के दौरे के चलते देहरादून में कल ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदली रहेगी, इसलिए घर से निकलने से पहले रूट जरूर चेक कर लें।