अब सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर आचार संहिता होगी लागू

Spread the love

प्रदेश सरकार अब सरकारी अफसरों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग से एक सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ महीनों में अधिकारियों और कर्मचारियों की सोशल मीडिया पर सरकार को असहज करने वाली विवादित पोस्ट भी चर्चाओं में रही हैं।

शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षकों को विवादित पोस्ट के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। अल्मोड़ा जिले में स्याल्दे विकास खंड के एक सहायक अध्यापक को विवादित पोस्ट करने पर निलंबित भी किया गया। इस प्रकार की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया पॉलिसी बनाने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड पुलिस विभाग ने भी सोशल मीडिया के लिए एक एसओपी तैयार की है। इस एसओपी का भी अध्ययन करने को कहा गया है। सरकार नए वर्ष में सोशल मीडिया पॉलिसी तैयार कर उसे लागू करना चाहती है।