दो दिन की जांच के बाद 202 प्रत्याशी के नामांकन रद्द, आज नाम वापसी का  आखरी मौका

Spread the love

निकाय चुनाव के लिए नामांकन किए जा चुके हैं अब इनकी जांच की जा रही है। दो दिन की जांच के बाद प्रदेशभर में 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। जिसके बाद 6,238 प्रत्याशी मैदान में है। आज प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।

मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए, जिनमें से दो रद्द हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन आए, जिनमें से 20 रद्द हुए। 46 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन आए, जिनमें से 12 रद्द हुए।

मेयर और अध्यक्ष के कुल 690 नामांकन में से 34 निरस्त हो गए हैं। अब 656 बचे हैं इनमें 101 मेयर के, 265 नगर पालिका अध्यक्ष के और 290 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन बचे हैं। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा।

100 निकायों में 5750 नामांकन पार्षद और वार्ड सदस्य के लिए आए, जिनमें से 168 रद्द होने के बाद अब 5582 नामांकन वैध हैं। नगर निगम के पार्षद के लिए वैध नामांकन में 2,240,  नगर पालिका के 1834 और नगर पंचायत सदस्य के 1508 नामांकन वैध पाए गए हैं।