मुख्यमंत्री धामी ने कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई, देशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी जन्माष्टमी

Spread the love

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में हर्ष-उल्लास के साथ मनाई जाएगी। सभी देवालयों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संपूर्ण जगत के पालनहार भगवान श्री कृष्ण की सभी पर सदैव कृपा बनाए रखने की कामना की है।

हर साल कृष्ण जन्माष्टमी देशभर में  धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल कृष्णा जन्माष्टमी आज यानी 26 अगस्त को मनाई जा रही है। सुबह से ही पूजा की खरीददारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। जिस से बाजारों की रौनक और भी ज्यादा बढ़ गई है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को संदेश दिया हैं।श्री कृष्ण का जीवन संपूर्ण मानव जाति को अधर्म, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है। भगवान श्री कृष्ण का जीवन चरित्र और संदेश हमें सत्य, प्रेम, त्याग, शांति, सेवा और सद्भावना की भी प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि वे मानवता के सच्चे रक्षक और मार्गदर्शक हैं।