डेंगू रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश,सभी जिलों के सीएमओ को दिए अलर्ट रहने के निर्देश

Spread the love

प्रदेश में डेंगू की बढ़ती संभावनाओं के बीच सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और रेखीय विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू प्रभावित क्षेत्रों और संभावित इलाकों में माइक्रो प्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाते हुए डेंगू पर नियंत्रण बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।

डॉ. धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को जिले स्तर पर डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिये माइक्रो प्लान तैयार करते हुए विभागीय टीमों का गठन कर प्रत्येक नगर और वार्ड में जन जागरूकता अभियान के साथ ही निरंतर मॉनिटिरिंग के भी निर्देश दिये हैं।

सभी जनपदों के सीएमओ को डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए सघन सोर्स रिडक्शन गतिविधियां, फॉगिंग, इनडोर स्पेस स्प्रे, प्रचार-प्रसार, अंतर्विभागीय समन्वय बैठक तथा माइक्रोप्लान के अनुरूप प्रभावी कदम उठाने के निर्देश पूर्व में ही दे दिये गये थे।

डॉ. धन सिंह रावत ने जनता से अपील करते हुये कहा कि भले ही प्रदेश में डेंगू नियंत्रण में है लेकिन बरसाती मौसम को देखते हुये आगामी दो माह तक सभी लोग डेंगू के प्रति सतर्क रहे और अपने आस-पास डेंगू का लार्वा पनपने न दें।