पति बना हैवान,पत्नी को गला दबाकर उतार मौत के घाट

Spread the love

पत्नि ने शराब पीने से रोका तो एफआरआई कर्मचारी ने अपनी पत्नी को जान से मार डाला। जिसके बाद पति ने इसे आत्महत्या का रुप देना चाहा और महिला को दून अस्पताल ले गया। महिला के मायके वालों ने आरोपी पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

सुधा के मायके वालों ने पति दीपक पर दहेज का आरोप लगाया है उनकी माने तो दीपक दहेज में कार लाने का दबाव बना रहा था। जबकि, शादी के वक्त सुधा के परिजनों ने उसे दहेज में 20 लाख रुपये नकद दिए थे। अब उसकी मांग बढ़ती जा रही थी। इस पर 22 जून को उसने इटावा में सुधा से मारपीट भी की थी।

दोनों एफआरआई परिसर में ही रह रहे थे। 27 जनवरी को दीपक घर में शराब पीकर आया। सुधा ने टोका तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसे उसने आत्महत्या का रंग देना चाहा और सुधा को दून अस्पताल ले गया।

इंस्पेक्टर कैंट गिरीश चंद शर्मा की माने तो सुधा के परिजनों की शिकायत पर अब दीपक, उसके पिता गिरदाबल, मां मिथलेश, भाई उदय और अक्षय के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।