स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल टिहरी बौराड़ी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिली। उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल टिहरी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल बौराड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल परिसर और वार्ड के शौचालयों में सफाई व्यवस्था न होने पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल भड़क गये। उन्होंने यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएमओ और सीएमएस को भी मामले में जवाब तलब किया। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा अगर जिला अस्पताल में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सीएमएस को मरीजों को अनावश्यक रेफर न करने को कहा। रविवार को स्वास्थ्य उनियाल ने जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचकर बीते 2 मार्च को सुल्याधार में भालू के हमले में घायल हुए बेरगणी के विनोद रावत और प्रधान युद्धवीर रावत का हालचाल जाना डॉक्टरों से उन्हें बेहतर उपचार देने को कहा।
