केदारनाथ धाम के सुमेरू पर्वत से आज एक बार फिर एवलांच

glacier-slipped-from
Spread the love

केदारनाथ धाम के सुमेरू पर्वत से आज एक बार फिर एवलांच का वीडियो आया है। यहां पर्वत की बर्फीली चोटियों से बर्फीली धुंध उड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना रविवार सुबह 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सुमेरु पर्वत से आए एवलांच के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने एवलांच का वीडियो बना दिया। हालांकि घटना से किसी भी तरह की कोई हानि होने की सूचना सामने नहीं आई है।

बताते चले उच्च हिमालय क्षेत्र में अक्सर हिमस्खलन की घटनाएं होती रहती है। केदारनाथ धाम में बीते मई में भी एवलांच आया था। इसके अलावा नौ जून को भी केदारनाथ में चोराबाड़ी ग्लेशियर जोन में हिमस्खलन हुआ था। इस दौरान भी केदारनाथ धाम में मौजूद कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया था।