राष्ट्रीय खेलों से जुड़े सभी सवालों का समाधान बनेगा चार अंकों का टोल फ्री नंबर

Spread the love

38वें राष्ट्रीय खेलों के संयोजन और आम लोगों से संबंधित जानकारी 24 घंटे उपलब्ध कराने के लिए चार अंकों का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने टोल-फ्री नंबर के आवंटन के लिए संचार मंत्रालय को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने 10 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक यह सुविधा उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई है।

 

खेल अधिकारियों ने बताया कि आयोजन की तैयारियों के क्रम में ऐसी हेल्पलाइन की आवश्यकता महसूस की जा रही है, जो इवेंट शेड्यूल की जानकारी दे सके। आपातकालीन सेवाओं और आयोजन के दौरान सामने आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के बारे में भी जानकारी प्रसारित करने में सहायक साबित हो।

 

खेल मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को विकेंद्रीकृत कर दिया गया है। इसमें अधिक जिलों को प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। प्रतियोगिताएं एक साथ कई स्थानों पर होंगी, इसलिए एक केंद्रीकृत टोल फ्री हेल्पलाइन की जरूरत महसूस की जा रही थी। जिस पर विभाग को निर्देश दिए हैं। टोल फ्री नंबर पर खिलाड़ी ही नहीं, कोच और सहयोगी स्टाफ भी किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत संपर्क कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *