उत्तर प्रदेश से हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना

Spread the love

मथुरा। उत्तर प्रदेश से श्री ओम प्रकाश राजभर,मंत्री, हज और अल्पसंख्यक विभाग द्वारा हज यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उत्तर प्रदेश से पहली हज यात्रा रवाना हुई और आज से पवित्र हज यात्रा का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश से देश की पहली हज यात्रा का काफिला रवाना हुआ।इन समस्त हज यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्हें रवाना किया गया और सफल, सुरक्षित व पुण्यदायक यात्रा के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

यह उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष भारत में सबसे पहले हज यात्रा की शुरुआत हमारे प्रदेश से हुई है। हमारी ऊपर वाले से प्रार्थना है कि सभी हज यात्री कुशलता से फर्ज अदा कर सकुशल घर लौटें और अमन कायम करने में अपना योगदान दे।