उत्तरकाशी: दो मंजिला मकान में लगी आग, जान बचाकर भागे लोग, जिंदा जली ढाई महीने की बच्ची

Spread the love

उत्तरकाशी के बड़कोट क्षेत्र में एक दो मंजिला घर पर आग लग गई। अचानक लगी इस भीषण आग से बचने के लिए लोग भागने लगे। हादसे में मन बहादुर नेपाली मूल की ढाई माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि मकान में रखा सारा घरेलू सामान व भवन जल गया।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि आग मकान में काफी तेजी से फैली। जिससे मकान में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। लेकिन इस आग की चपेट में एक मासूम बच्ची आ गई। उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के जिंदा जलने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नायब तहसीलदार खजान असवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान के आकलन एवं घटना के कारणों की जांच की जा रही है।