हरिद्वार में बैंक से रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Spread the love

हरिद्वार में बैंक से रकम निकालकर घर लौट रही, 75 वर्षीय महिला को बातों में उलझाया और फिर बेहोश कर 50 हजार की नकदी व कानों से सोने के दोनों कुंडल लेकर फरार हो गए। होश आने पर घटना का पता चला।

 

पुलिस के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। जब पंजाब नेशनल बैक की शाखा से राजीव नगर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला आनंदी 50 हजार रुपये निकालकर लाई थी। महिला गोविंदपुरी के एक शोरूम से आगे जूस वाले के सामने पहुंचीं तो उन्हें अज्ञात व्यक्तियों ने रोक लिया।

 

आरोपियों ने बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर बैंक से निकाली गई पूरी रकम ले ली। आरोपियों ने उनके कानों से कुंडल भी उतरवा लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। कुछ समय बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर एसएसआई खेमेंद्र गंगवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।