सहारनपुर के दंपति ने गंगा में कूदकर दी जान ,कर्ज ने दो जिदगी उजाड़ी

Spread the love

हरिद्वार से एक बुरी खबर सामने आई है। सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हरकी पैड़ी से गंगा में कूदकर जान दे दी। व्यापारी का शव गंगनहर से बरामद हो गया जबकि पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सोमवार को पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम जमालपुर खुर्द के निकट गंगनहर के किनारे दलदल में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। छानबीन करने पर शव की पहचान सहारनपुर के सर्राफा कारोबारी सौरभ बब्बर (35) पुत्र दर्शनलाल बब्बर निवासी किशनपूरा कोतवाली नगर के रूप में हुई। पड़ताल में सामने आया कि सौरभ ने अपनी पत्नी मोना के साथ हरकी पैड़ी के समीप हाथी पुल से गंगा में कूदने से पहले फोटो और लोकेशन भेजी थी।

परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि सौरभ बब्बर की साईं ज्वेलर्स के नाम से सहारनपुर में ज्वेलर्स की दुकान हैं। वह किट्टी जमा करने का काम भी करता है। स्थानीय लोगों का काफी रुपया उधार होने के कारण अपनी पत्नी मोना बब्बर के साथ हरिद्वार पर आ गया था।

जिस कारण लोगों का उस पर काफी उधार हो गया था। जिसे वो चुका नहीं पा रहे थे। सोमवार को हरिद्वार आया उसने अपने परिजनों को सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी और गंगा में छलांग लगा दी।