रूड़की में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ये विवाद जानलेवा बन गया। इसी विवाद में एक किशोर ने 12 साल के भानु के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। इसके बाद पार्क में मौजूद बच्चे वहां से भाग गए और भानू घर पहुंचा। वहां भानू ने परिवार को सिर पर डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। परिवार के लोग भानू को बीएसएम तिराहा स्थिति निजी अस्पताल ले गए। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी किशोर अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। उधर, मामूली बात पर हुई हत्या से आसपास क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है।
