मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हम सभी के लिए एक दुख भरा समाचार है।
विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति!
केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के अनुपालन में उत्तराखंड में 26 दिसंबर से एक जनवरी तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान कोई भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।