मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का भव्य समापन, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Spread the love

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का समापन किया। साथ ही विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए तीन घोषणाओं को परीक्षण करने के बाद सीएम घोषणा में शामिल करने की बात कही। जिसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री खेल क्लब की स्थापना का विषय शामिल है।

ननूरखेड़ा मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025-26 के राज्य स्तरीय मुकाबले में देहरादून जनपद की टीम विजेता बनी है। विजेता टीम को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के जरिए प्रदेश के सभी खिलाड़ियों को अपने खेलों का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच मिला है। सरकार की ओर से भी खिलाड़ियों के प्रोत्साहन में कोई  कसर नहीं छोड़ी गई है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश के सभी बच्चों और खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिले।