कैबिनेट बैठक खत्म, 6 प्रस्तावों पर लगी धामी सरकार की मुहर

Spread the love

धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।मुख्य रूप से धामी मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड राज्य में महक क्रांति नीति तैयार किए जाने को मंजूरी दे दी है। नीति के पहले चरण में 91,000 लाभार्थियों के माध्यम से 22,750 हेक्टेयर भूमि पर अरोमैटिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

  1. उत्तराखंड में महक क्रांति नीति को मिली मंजूरी. इस योजन को 2026 से 2036 तक योजना चलेगी. 91 हज़ार किसानों को इससे लाभ मिलेगा. इसमें सब्सिडी का प्रावधान किया गया है।
  2. उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग के ढांचे का पुनर्गठन, महिला प्रधान कारागार रक्षक के 2 पद, महिला कारागार रक्षक के 22 पद, अपर महानिरीक्षक कारागार का 1 पद, रेजीडेंट मेडिकल ऑफिसर का 1 पद, वैयक्तिक सहायक का एक 1 सृजित।
  3. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1872 मकानों के निर्माण के लिए राज्य सरकार 27 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
  4. दूरदर्शन पर वीडियो के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध होगी। कक्षा 1 से 5 तक के लिए मान्य, जिसके लिए कुल 8 पद स्वीकृत, लागत 10.56 लाख रुपए।
  5. SC के आदेश के बाद कैबिनेट ने यह भी तय किया कि 2010 के ऐसे सभी शिक्षक जिनका TET नहीं हुआ है, उनके लिए शिक्षा विभाग पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा।
  6. अंतरजातीय दिव्यांगजन से विवाह करने पर अनुदान राशि में वृद्धि की गई है। 25 हजार रुपए के स्थान पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।