दून अस्पताल की अवैध मजार पर चला बुलडोजर, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

Spread the love

देर रात देहरादून की चर्चित और दून अस्पताल के बाहर बनी मजार को गिरा दिया गया। यह मजार दून अस्पताल के गेट पर बनी हुई थी, बताया जाता है कि ऋषिकेश के किसी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इस मजार की शिकायत कर जांच करने की मांग की थी।

 

सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज किए जाने के बाद डीएम देहरादून द्वारा इस विषय पर जांच पड़ताल करने को कहा गया था, जिसके बाद नगर प्रशासन द्वारा उक्त अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके द्वारा राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच पड़ताल की गई।

 

अधिकारियों ने देर रात धार्मिक स्थल पर बुलडोजर चलाया। अब तक 600 अवैध धार्मिक स्थल तोड़े गए हैं। दून अस्पताल में बने धार्मिक स्थल पर रात में प्रशासन ने बुलडोजर चलवाया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *