बगैर जीपीएस नहीं चलेंगे ऑटो-विक्रम, सार्वजनिक यात्री ने वाहन बंद रखने का फैसला

Spread the love

आज से बगैर जीपीएस लगे सार्वजनिक यात्री वाहन नहीं चल पाएंगे। परिवहन विभाग की ओर से जीपीएस लगवाने के लिए दी गई मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। आज से परिवहन विभाग इस नियम का पालन कराएगा।

जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम नहीं लगा होगा। वो इस क्षेत्र में संचालन नहीं कर सकेगा। इस फ्रिज जोन में बिना जीपीएस वालों सार्वजनिक यात्री वाहनों के संचालन का कल अंतिम दिन था। आज 16 फरवरी से इस क्षेत्र में बिना जीपीएस लगे यात्री वाहन चलाने पर परिवहन विभाग चालान करेगा।

वाहन घंटाघर व इसके आसपास के क्षेत्र में कोई यात्री वाहन एक दिन में कितनी बार संचालित हो रहा। इस संबंध में अब पूरी जानकारी परिवहन विभाग के पास रहेगी। जीपीएस से परिवहन विभाग हर वाहन की निगरानी कर सकेगा।

23 दिसंबर 2023 को बैठक हुई थी। जिसमें कई निर्णय लिए गए थे। इन निर्णयों पर 11 जनवरी को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल गई थी। जिसके बाद 12 जनवरी को परिवहन विभाग की ओर से इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए। इसके बाद अब जीपीएस की अनिवार्यता लागू की जा रही है।

आईएमए के वासरमैन व स्कूल कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। आईएसबीटी से विकास नगर डाकपत्थर चलने वाली बस सेवा हड़ताल पर रहेगी। देहरादून ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र पुंडीर, दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, उपाध्यक्ष शेखर कपिल, महानगर ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिष्ट, शहजाद, ई रिक्शा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सोनू कुमार, महामंत्री बिलाल अहमद, स्कूल वैन चालकों ने भी अपना समर्थन देकर सार्वजनिक यात्री वाहन बंद रखने का फैसला लिया है। नगर निगम की अनुबंधित संविदा यूनियन हड़ताल पर रहेगी।