दून बुक फेस्टिवल में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला पहुंचे, बोले – ‘बड़ा सोचिए, सपनों को उड़ान दीजिए

Spread the love

भारतीय वायु सेना के विशिष्ट फाइटर पायलट और इसरो के गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार को परेड मैदान में आयोजित दून बुक फेस्टिवल में पहुंचे। कार्यक्रम में उन्होंने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति पर भरोसा जताते हुए कहा कि देश तेजी से नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत अंतरिक्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करेगा और 2040 तक मानव अंतरिक्ष यात्रियों को चंद पर भेजने के साथ सुरक्षित वापस लाने में सक्षम होगा।

युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन से मुश्किल शब्द को निकाल देना चाहिए और अपने सपनों के लिए पूरी ताकत से प्रयास करना चाहिए। जब इरादे मजबूत होते हैं तो असंभव लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि हमारे विचार ही हमारे कार्य, भावनाओं और जीवन की दिशा तय करते हैं, इसलिए हमेशा बड़ा और सकारात्मक सोचना जरूरी है।

भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित और एक्सिओम मिशन 4 से जुड़े शुभांशु शुक्ला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं। एन.बी.टी. के निदेशक युवराज मलिक ने इस सत्र का संचालन किया।