देहरादून में सिलिंडर न मिलने पर भड़के लोग, आक्रोशित लोगों ने शिमला बाईपास पर लगाया एक घंटे जाम

Spread the love

शिमला बाईपास क्षेत्र में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर दी। इस दौरान यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला गया। गैस एजेंसी संचालक और आपूर्ति विभाग के खिलाफ लोग नारेबाजी करते रहे।

कई दिनों से गैस एजेंसियों पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर कालाबाजारी की भी शिकायतें सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। देहरादून में पहले से ही गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जनता के साथ-साथ होटल, ढाबों और छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ रहा है।

बुधवार को जिले में 17355 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू और 661 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। एलपीजी का घरेलू 34786 और व्यवसायिक का 4080 स्टॉक उपलब्ध है।