वसंत विहार क्षेत्र में अज्ञात महिला नवजात को छोड़कर फरार हो गई। इस मामले में पड़ोस में रहने वालों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना पर पुलिस ने दून हॉस्पिटल के निकु वार्ड में नवजात को भर्ती कराया।
घटना शुक्रवार रात की है। थानाध्यक्ष वसंत विहार अशोक राठौर ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि ऋषि विहार में एक मकान के छत पर नवजात की चिल्लाने की आवाज आ रही है।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। पुलिस टीम ने नवजात को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि नवजात को छोड़ने वालों की पहचान की जा रही। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
