NEXA शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू 

Spread the love

देहरादून में सोमवार रात को नेक्सा शोरूम के ऊपर होटल Blessing bells में अचानक आग लगी है। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे भवन को चपेट में ले लिया। आग लगती देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

होटल ब्लेसिंग बेल्स में हेमंत कापड़ी आने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। पार्टी चल रही थी कि अचानक वहां से धुंआ निकलने लगा। उस समय कॉम्प्लेक्स के सामने विवाह समारोह की आतिशबाजी हो रही थी। जब बारात की पटाखे बाजी से निकली चिंगारियां होटल तक जा पहुंची और वहां भीषण आग लग गई। देखते ही देखते चौथी मंजिल में आग लग गई। आग की लपटे देख जन्मदिन में शामिल मेहमानों में चीख-पुकार मच गई। मेहमानों ने होटल से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

 

इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। गनीमत यह रही कि बाकी मंजिलों पर मौजूद मारुति नेक्शा शोरूम, आईवीएफ सेंटर और पैथोलॉजी लैब उस समय बंद थे। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।