मसूरी के जीरो प्वाइंट के पास पर्यटकों से भरी कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Spread the love

मसूरी के जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही वाहन से पहले हल्का धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। हादसे के समय वाहन में छह लोग सवार थे। सभी कार सवार बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर घटना स्थल पर पहुंचे और बामुश्किल आग बुझाई।

 

रविवार को जीरो प्वाइंट के पास पहुंचते ही एक कार में से धुंआ के निकलने लगा। कार चालक गाड़ी को बीच सड़क से किनारे पर ले जाकर खड़ा करने के प्रयास में था। वहीं, देखते ही देखते कार से आग की लपटें उठने लगी। जिसके बाद सभी पर्यटक गाड़ी से नीचे उतर गए।

 

सब इंस्पेक्टर जैनेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि वाहन करीब 80 प्रतिशत जल चुका है। वाहन चालक शोएब पुत्र अब्दुल करीम निवासी ब्राह्मण वाला देहरादून का रहने वाला है। वाहन में सवार चार लोगों के साथ एक बच्चा भी था। ये लोग देहरादून के माजरा के रहने वाले हैं। वाहन की सभी सवारी व चालाक सुरक्षित है।